DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

By kadwaghut|08 Jun 2026, 12:35 PM
f X W

अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त

रायपुर ,

बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने वाड्रफनगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध उत्खनन के लिए उपयोग किए जा रहे मार्ग को अवरुद्ध कर दिया तथा अवैध परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया।


खनिज अधिकारी राहुल गुलाटी के नेतृत्व में ग्राम कैलाशपुर स्थित मोरन नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के लिए बनाए गए मार्गों को ग्रामीणों की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर बंद कर नष्ट कराया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी रोक लगाना और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है।

अभियान के दौरान रेत एवं पत्थर का अवैध परिवहन करते पाए गए दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को पुलिस चौकी वाड्रफनगर एवं थाना बसंतपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बलरामपुर जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रायपुर के वार्ड-13 को मिली बड़ी सौगात, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण ...

Related Articles

2

Back to top button