छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बदमाश प्रवृत्ति के लोग सिंडिकेट बनाकर खुलेआम अवैध कारोबार कर रहे हैं…

By lokesh sharma|13 Dec 2025, 3:49 PM
f X W

रायपुर। अवैध शराब बिक्री को लेकर शराब कोचिए पुलिस से बचने तरह-तरह के जुगाड़ अपना रहे है, इस बीच ताजा मामला गंज मंडी इलाके में कोचिए द्वारा खुलेआम शराब की बिक्री की आई है। स्थानीय जागरूक लोगों का आरोप है कि यहां अस्थायी दुकानें बनाकर सुबह 4 बजे से ही शराब बेची जा रही है। बकायदा सड़क किनारे अस्थायी दुकान लगाई जाती है। उन्हें गंज मंडी पहुंचने वाले मजदूरों को बेचा जाता है।

बताया जा रहा है कि धड़ल्ले से यह कारोबार कई सालों से चल रहा है। बदमाश प्रवृत्ति के लोग सिंडिकेट बनाकर खुलेआम अवैध कारोबार कर रहे हैं। शराब को दुकान मूल्य से ज्यादा में दर में बेचा जाता है। शराब बेचने के दौरान 5 से 6 गुर्गे मौजूद रहते है, जो विरोध करने वालों पर जानलेवा हमला करने के लिए तैयार रहते हैं। पुलिस से बचने नया तरकीब – तड़के समय शराब बिकने से इलाके में नशेड़ियों की भीड़ लग जाती है। इससे महिलाओं और राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार विवाद और गाली-गलौज की स्थिति भी बन चुकी है। अगर समय रहते इस कारोबार को नहीं रोका गया तो यहां कभी भी बड़ी वारदात होने की आशंका 100 प्रतिशत बनी हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गायत्री परिवार ब्लाक समन्वय समिति का पुनर्गठन, रामसिंह बने समन्वयक...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button