छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : डिवाइडर टूटे, मटेरियल सड़क पर बिखरा, खतरा…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख सड़कों के डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से उनका कंक्रीट और ईंट-पत्थर सड़क पर बिखर रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
रात में बिखरा मलबा दिखाई नहीं देता, जिससे फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर डिवाइडर के किनारे टूटने से सरिए और कंक्रीट बाहर आ गए हैं। बारिश में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। यहां मरम्मत की जरूरत है।
अगली खबर लोड हो रही है...




