छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : शौच के लिए तालाब गये युवक पर अजगर ने किया हमला…

By kadwaghut|10 Dec 2025, 4:13 PM
f X W

रायगढ़। अजगर के हमले की खबर ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। शौच के लिए तालाब गये युवक पर अजगर ने हमला कर दिया। घटना में ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। इस सूचना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंची और अजगर की तलाश की जा रही है। वहीँ इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

Advertisement
Advertisement

घटना सरिया थाना क्षेत्र के छेवारीपाली गांव की है। बीते सोमवार की सुबह शौच के लिए एक ग्रामीण तालाब गया था। इस दौरान झाड़ियों में छिपे अजगर ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। अजगर के हमले के बाद युवक जोर-जोर से चीखने लगा। आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अजगर युवक को बुरी तरह से लपेट चुका था। जैसे-तैसे युवक को अजगर के चंगुल से छुड़ाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अस्थायी गौठान में मवेशियों की मौत, दो दिन में 20 से ज्यादा पशुओं की मौत का दावा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins