छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : नवविवाहिता की केबल वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी…

By lokesh sharma|08 Dec 2025, 12:34 PM
f X W

राजनांदगांव शहर के गौरी नगर में नवविवाहिता की केबल (वायर) से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को छिपाने मृतका का पति शव को मे​डकल कॉलेज लेकर पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी को अचानक बेहोश होना बताया। पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद मृतका के पति, सास और एक रिश्तेदार को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार ​कर लिया है। चिखली पुलिस ने बताया कि मृतका मोनिका रामटेके (22) को उसका पति रवि रामटेके (24) 26 नवंबर को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था।

Advertisement
Advertisement

नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत को देखते हुए बारीकी से जांच की गई। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद आरोपी रवि रामटेके को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था। जिसकी वजह से आए दिन उनका विवाद होता था। 26 नवंबर को मृतका सो रही थी। तभी आरोपी रवि ने अपनी मां प्रमिला रामटेके व रिश्तेदार अजय डोंगरे के साथ मिलकर नींद में ही उसका गला केबल से घोंटकर हत्या कर दी। चिखली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG: 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी लागू, उल्लंघन पर लगेगा 5,000 रुपये तक जुर्माना

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins