छत्तीसगढ़

बिलासपुर-जबलपुर NH पर लगा लंबा जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

By Admin|14 Sep 2025, 12:41 PM
f X W

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे पर फिर से जाम लग गया. बीती रात जिले के आखिरी छोर पर स्थित करिआम आरटीओ बेरियर के पास रोड के बीचों-बीच ट्रक और ट्रेलर के फंसने से आगे-पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

दरअसल, बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है. ऐसे में बारिश की वजह से सड़क के दोनों ओर कीचड़ होने की वजह से सड़क पर गाड़ियों किसी वजह से फंस जाने से गाहे-बगाहे वाहनों की आवाजाही रुक जा रही है.

इसी तरह बीती रात से लगे जाम की वजह से बिलासपुर से अमरकंटक, जबलपुर, अनूपपुर, मनेंद्रगढ़ के अलावा उत्तरप्रदेश से आना-जाना करने वाले हजारों यात्री फंसे हुए हैं. जाम खुलवाने के लिए स्थानीय पुलिस और यातायात विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर प्रयास कर रहे हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अंबिकापुर की बदहाल सड़क का वायरल वीडियो देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर से फोन पर की चर्चा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins