DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : संध्या चौपाल में 68 अपूर्ण आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश

By kadwaghut|05 Dec 2025, 3:18 PM
f X W

  गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, मरवाही विकासखंड के ग्राम कटरा में गुरूवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के सीईओ मुकेश रावटे की विशेष उपस्थिति में आयोजित संध्या चौपाल में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएँ भी सुनी गईं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। चौपाल में बताया गया कि पीएम आवास योजना के 68 हितग्राही ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक अपने आवास पूर्ण नहीं किए हैं। इस जानकारी पर जिला पंचायत सीईओ ने 68 अपूर्ण आवासों को जल्द पूर्ण करने निर्देश दिए। साथ ही उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रदत्त राशि एवं उसका उचित उपयोग तथा आवास के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : अपर सत्र न्यायाधीश ने अपील खारिज कर दी...

Related Articles

2

Back to top button