छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

अंबागढ़ चौकी/राजनांदगांव : ग्रामवासियों ने संकुल स्तरीय बाल खेल प्रतियोगिता कराई, 400 बच्चों ने लिये हिस्सा…

By lokesh sharma|05 Dec 2025, 11:55 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी मानपुर, विकासखंड के ग्राम पंचायत मदनवाड़ा अंतर्गत कलवर में ग्रामवासियों ने संकुल स्तरीय बाल खेल प्रतियोगिता कराई। विभिन्न स्कूलों के लगभग 400 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने प्रतिभागी बच्चों को कहा कि वर्तमान समय में जितना लाभ पढ़ाई-लिखाई से होता है, उतना ही लाभ खेल गतिविधियों के माध्यम से भी होता है। खेल के क्षेत्र में भी अच्छा करियर के अवसर बना सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

खेल के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल किए जा रहे हैं, बस बच्चों को पूरी इच्छा शक्ति, लगन और कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना है। शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए, जिससे बच्चे खेल के दिशा में भविष्य में ग्रामीण स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत का परचम लहराएं।

विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि ऋषभ ठाकुर ने पराजित टीम को पुनः अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि खेल में हार-जीत लगा रहता है। महत्वपूर्ण तो यह है कि आपने खेल में हिस्सा लिया है। स्पर्धा लगातार होते रहना चाहिए जिससे बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।सरपंच रंजना घावड़े, लाल सिंह तुलावी, श्रीराम तुलावी, उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, अमरु वडे, तनुज मंडल, गणपत तुलावी, सत्यव्रत सिन्हा, खजन सिंह तुलावी, बैजूराम, रामुराम तुलावी, बहादुर तुलावी, संकुल प्राचार्य जितेंद्र ऊईके, समन्वयक शेखर ठाकुर, विनोद मिश्रा, अंगद सलामे, मिथलेश आर्य, भूपेंद्र बारसागढ़े आदि मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट …

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins