DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राज्यपाल ने डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

By kadwaghut|06 Dec 2025, 1:48 PM
f X W

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. अंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

   इस अवसर पर राज्यपाल के  सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : ब्लाक के 12 एफएलएन मास्टर ट्रेनर उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins