छत्तीसगढ़

CG : उल्टी-दस्त से कैदी की मौत, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज …

By kadwaghut|05 May 2026, 12:10 PM
f X W

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर सेंट्रल जेल में बंद हत्या के आरोपी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी पिछले दो दिनों से उल्टी-दस्त की समस्या से जूझ रहा था, जिसके चलते उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, एमसीबी जिले का रहने वाला यह कैदी पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार था। उल्टी और दस्त की शिकायत बढ़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे उपचार के लिए भर्ती रखा। अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन कैदी की स्थिति में सुधार नहीं हो सका। बुधवार सुबह उसकी हालत अचानक बिगड़ी और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अदालत की तरह न्यायिक आदेश जारी नहीं कर सकता महिला आयोग : हाईकोर्ट ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins