छत्तीसगढ़

ओडिशा से भेजा गया 611 कट्टा धान जब्त, पुलिस ने मक्का बाड़ी में किया कार्रवाई

By Admin|29 Nov 2025, 3:36 PM
f X W

 गरियाबंद

सरकारी समर्थन मूल्य पर प्रदेश में हो रही धान खरीदी के बीच पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान खपाने का क्रम जारी है. इस कड़ी में अमलीपदर पुलिस ने 611 कट्टा धान के साथ ट्रक को जब्त किया है.

देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमलीपदर पुलिस ने कांडेकेला के मक्का बाड़ी में डंप धान और ट्रक को जब्त किया. ट्रक में 415 बोरी डंप के साथ बाड़ी में डंप 196 बोरी धान को जब्त किया गया है, जिसकी कीमत साढ़े सात लाख रुपए आंकी गई है. इसके पहले भी पुलिस ने धान से भरे आधा दर्जन वाहन जब्त कर चुकी है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  व्यय वित्त समिति की बैठक में बड़ा फैसला, पुरानी 108 एम्बुलेंस की जगह आएंगी नई गाड़ियां

Related Articles

Back to top button