छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग कर मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव…

By kadwaghut|31 Jul 2026, 10:42 AM
f X W

डोंगरगढ़ | श्रीमद्भागवत सेवा संस्थान कोहका द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ 29 जुलाई को श्रीमद भागवत आश्रम में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्ज्वलन व गुरु वंदना के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन दादा गुरुदेव भगवान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनकी स्मृतियों का वंदन किया तथा दादी के श्रीचरणों में भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर गुरुदेव मनोज पुष्प महाराज के चरणों की पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव ने अपने आशीर्वचन में गुरु-भक्ति, सेवा, संस्कार एवं सनातन धर्म के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा, विनम्रता और समर्पण ही जीवन को सफल बनाते हैं। गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था अलख राम सूर्यवंशी, संस्थान की ओर से की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : आधी रात घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, फिर धधक उठी आग ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins