छत्तीसगढ़

CG : घर जाकर बनाया गया बच्चे का आधार कार्ड …

By lokesh sharma|14 Jul 2026, 11:55 AM
f X W

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर ईं जिला प्रबंधक टीम के त्वरित कार्रवाई से एक ऐसे बच्चे का आधार नामांकन सफलतापूर्वक किया गया, जो लंबे समय से आधार कार्ड बनवाने से वंचित था। आधार ऑपरेटर गोपेश्वर साहू ने बच्चे के घर पहुँचकर आधार नामांकन की पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की। यह कार्य पूर्णतः निःशुल्क किया गया, जिससे बच्चे को आधार से जुड़ी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

Advertisement
Advertisement

शासन द्वारा 23 जून 2026 को जारी ई-गवर्नेंस सर्विसेज के पत्र के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान की गई थी जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक होने के बावजूद उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया था। संबंधित बच्चे के परिजनों ने बिलाईगढ़, भटगांव, सरसीवा एवं सारंगढ़ सहित विभिन्न आधार केंद्रों पर कई बार प्रयास किया, लेकिन विशेष पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आधार नामांकन संभव नहीं हो सका।

वहीं बच्चे की माता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं तथा पिता द्वारा परिवार से अलग हो जाने के कारण बच्चा और उसका परिवार अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। इस मानवीय स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।

इस अवसर पर आवेदनकर्ता सुमत राम बंजारे एवं सुमित्रा कुमारी घृतलहरे ने कलेक्टर, ईडीएम गंगाधर विश्वकर्मा तथा आधार ऑपरेटर गोपेश्वर साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की मानवीय एवं संवेदनशील कार्यशैली से एक जरूरतमंद बच्चे को समय पर महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज उपलब्ध हो सका।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जन्माष्टमी के दिन बंद रहेंगीं मांस-मटन की दुकानें ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins