छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शासन की कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छोटे किसान भी प्रगति की ओर अग्रसर – किसान भोजराम

By kadwaghut|28 Nov 2025, 9:04 PM
f X W

– ग्राम बनहरदी के किसान भोजराम ने धान खरीदी केन्द्र रामपुर में लगभग 81 क्विंटल बेचा धान
– शासन द्वारा उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने और धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने पर जाहिर की अपनी खुशी
राजनांदगांव । खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेज गति से धान विक्रय करने आ रहे किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में उत्साह है। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम बनहरदी के किसान भोजराम ने लगभग 81 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान भोजराम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली थी। उन्होंने शासन द्वारा उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने और धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष वेे धान विक्रय से प्राप्त आय से उन्होंने खेती के लिए 38 डिसमिल नई जमीन खरीदी और नया घर भी बना रहे है।


किसान भोजराम ने कहा कि शासन की कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छोटे किसान भी प्रगति की ओर अग्रसर है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। यह छोटे किसानों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिससे वे प्रगति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप्प से घर बैठे ऑनलाईन टोकन, इलेक्ट्रानिक वजन मशीन और सीधे खाते में राशि के हस्तांतरण ने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनीति से संगीत तक अमित जोगी का सफर, ‘कौआ’ गाने में दिखा नया अंदाज

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins