छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : ई-रिक्शा में डॉ.रमन का सफर, किराए पर हल्का-फुल्का मोलभाव भी किए …
राजनांदगांव| विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को ऑडिटोरियम से स्पीकर हाउस तक महिला चालक की ई-रिक्शा में बैठकर सफर किया। उन्होंने किराए को लेकर मजाकिया अंदाज में मोलभाव भी किया और महिलाओं के स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने लिखा कि दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना की लाभार्थी नया ढाबा निवासी हमारी बहन सरिता वर्मा के ई-रिक्शा से अपने निवास तक का सफर पूरा किया। बहनों में बढ़ते इस आत्मविश्वास और आर्थिक आत्मनिर्भरता को देखकर मन में बड़ी प्रसन्नता होती है।
अगली खबर लोड हो रही है...




