छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : गरीब बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां…

By lokesh sharma|25 Oct 2025, 12:29 PM
f X W

राजनांदगांव, दीपावली के पावन पर्व पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद के नेतृत्व में लखोली बैगापाराए अटल आवास और ओवर ब्रिज के नीचे स्थित स्लम एरिया में निवासरत गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां बांटी। जरूरतमंदों को मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही गरीब बच्चों के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने दीपावली की खुशियों को साझा किया।

Advertisement
Advertisement

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला महामंत्री अरुण डुलानी ने बताया कि दीपावली के दो माह पूर्व वोकल फार लोकल का नारा देकर स्वदेशी अपनाओ की रैली निकाली गई। जिसका असर मार्केट में लोकल प्रोडक्ट की खरीदी में अप्रत्याशित रुझान के रूप में देखा जा सकता है। दीपावली की पावन खुशियां श्रम एरिया में बांटी गई और मिठाई के 200 पैकेट तथा बिस्कुटए केकए चॉकलेट इत्यादि सामग्री भी बच्चों के साथ बड़े बुजुर्गों को वितरण कर दिवाली की स्मृति को यादगार क्षणों में परिवर्तित कर दिया। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री तरुण लहरवानी ने बताया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने जैन बगीचा में लाखों की चिल्लर का वितरण किया और मार्केट में घूम.घूम कर प्रत्येक दुकानों में चिल्हर पहुंचने का कार्य भी किया।

दूसरे लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखकर अलग खुशी मिलती है चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद ने बताया कि गरीबों के बीच जाकर खुशियां बांटने से उन्हें आंतरिक खुशी मिलती है। और दूसरों के चेहरों पर आई मुस्कान से उन्हें भी प्रसन्नता मिलती है। इसलिए चेंबर ऑफ कॉमर्स मानवता के हित मे ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगा। उनका प्रयास रहा है कि शहर के जितने भी स्लम इलाका हैए वहां पहुंचकर बच्चों को उपहार स्वरूप मिठाई भेंट किए। इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। आने वाले समय में भी इस तरह का आयोजन जारी रखा जाएगा। बैद ने बताया कि जिन क्षेत्रों में वे पहुंचे वहां उपहार देखकर बच्चों की भीड़ उमड़ रही थी। बच्चों के साथ.साथ उनके परिजनों में भी एक अलग तरह की खुशी देखने मिल रही थी।

READ ALSO  मोहला : मानपुर में मेधावी विद्यार्थियों का आज किया जाएगा सम्मान…

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins