छत्तीसगढ़

MLA भावना बोहरा ने दिखाई मानवता: सड़क दुर्घटना पीड़ित को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

By Admin|20 Sep 2025, 4:19 PM
f X W

कवर्धा

Advertisement
Advertisement

पांडातराई के पास शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया. दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क पर वह खून से लथपथ हालत में वह सड़क पर तड़प रहा था. इस दौरान घटनास्थल से गुजर रही भाजपा विधायक भावना बोहरा ने काफिला रोककर घायल की मदद कर मिसाल पेश की.

दरअसल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा बिलासपुर से लौट रही थी. इस दौरान सड़क पर हादसे में खून से लथपथ युवक को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया. इसके बाद विधायक भीड़ में पहुंची और घायल युवक के सिर बह रहे खून को रोकने के लिए कपड़ा भी रख दिया. मसीहा की तरह पहुंची विधायक भावना ने अपनी गाड़ी से युवक को अस्पताल पहुंचाया.

फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज जारी है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक भावना बोहरा के इस मानवीय कदम की सराहना की.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पति की हत्या की खौफनाक साजिश, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पूरी कहानी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins