डोंगरगढ़ , पीएम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह विद्यालय परिसर में हुआ। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करना रहा।
समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने पद व दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। विद्यालय के प्राचार्य जागेश्वर सिंह चंदेल ने विद्यार्थियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई।
समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमन डोंगरे थे। अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष कुलवंत सिंह कक्कड़ ने की। विशेष अतिथि पार्षद अमित जैन, बी मलागार, डी एकेश राव, सुमीत ताम्रका, देवेन्द्र साखरे व अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर एसएमडीसी के सदस्य अशोक कुमार डे, ओमप्रकाश महानदी, मधुसूदन अग्रवाल लोकेश इंदुरकर व पूजा उज्जवने भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि व उपस्थित अतिथियों ने नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी ।
विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, सेवा भावना एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। । संचालन वरिष्ठ व्याख्याता अशोक कुमार साहू ने किया। समापन में आभार व्याख्याता अंग्रेजी फरहा अंजुम ने व्यक्त किया।
