छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : किसान नेतराम ने धान खरीदी केन्द्र मनकी में बेचा 60 क्विंटल धान

By kadwaghut|20 Nov 2025, 9:45 PM
f X W

– पारदर्शी और तीव्र गति से धान तौलाई पर जाहिर की संतुष्टि
– किसान जगेश्वर यादव ने विगत वर्ष के धान विक्रय से प्राप्त राशि से खेत में कराया तार फैंसिग कार्य और मरम्मत कार्य
– ऑनलाईन टोकन से किसानों का हुआ समय की बचत

Advertisement
Advertisement
राजनांदगांव : किसान नेतराम ने धान खरीदी केन्द्र मनकी में बेचा 60 क्विंटल धान


राजनांदगांव । शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र मनकी में किसानों की वास्तविक उपज का पारदर्शितापूर्वक तीव्र गति से खरीदी की जा रही है। धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम पार्रीकला, सुंदरा, तोरनकट्टा और मनकी के किसानों के धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी केन्द्र में 625 किसान पंजीकृत है। किसान मोबाईल एप्प ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान खरीदी केन्द्र पहुंच रहे हैं। ऑनलाईन टोकन कटने से किसानों को बहुत अच्छी सुविधा मिल गई है। धान खरीदी केन्द्र मनकी में धान खरीदी के संबंध में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। खरीदी केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्धता से किसानों के धान की जल्दी खरीदी हो गई और किसानों के समय की बचत हो रही है।


धान उपार्जन केन्द्र मनकी में पहुंचे ग्राम मनकी के किसान जगेश्वर यादव ने बताया कि वे सरना और 110 किस्म का 75 कट्टा धान विक्रय किया है। किसान जगेश्वर ने कहा कि उनके पास 3 एकड़ 44 डिसमिल खेती जमीन है। अभी कुछ रकबे का धान विक्रय करने आए हैं। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र मनकी में किसानों के लिए सुविधाएं अच्छी उपलब्ध है। ऑनलाईन टोकन कटवाने से उनके समय की बचत हुई है। किसान जगेश्वर ने कहा कि वे डबल फसल लेते हैं इसके लिए वे अपने खेत में तार फैंसिंग कराएं है और खेत की मरम्मत भी कराए है। इस वर्ष भी खेत की  मरम्मत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी से यह सभी कार्य संभव हो सका है। वे रबी मौसम में गेंहू, सब्जी की फसल भी लेते हैं।

READ ALSO  CG : दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और प्रयास जरूरी: राज्यपाल ...


इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र मनकी में ग्राम सुंदरा के किसान सदाराम साहू के पुत्र नेतराम साहू ने 60 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे थे। नेतराम साहू ने बताया कि धान विक्रय केन्द्र मनकी पहुंचने पर उन्हें शीघ्र बारदाना उपलब्ध हुआ और इलेक्ट्रानिक तौलाई मशीन से पारदर्शिता के साथ उनके सामने धान की तौलाई की गई है। जिससे उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए छांव, पेयजल, बैठने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी से किसानों को बहुत लाभ हो रहा है। विगत वर्ष धान विक्रय की प्राप्त राशि से वे अपनी आजीविका और खेती-किसानी बढ़ाने के लिए उपयोग किए हैं। उन्होंने किसानों को उनके उपज की सही कीमत और समय पर भुगतान होने पर खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय उचित मूल्य दुकानों एवं विद्यालयों का किया निरीक्षण

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins