छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : एक फोन, एक शिकायत और गायत्री को मिल गया अपना राशन कार्ड…

By lokesh sharma|04 Aug 2026, 5:03 PM
f X W

रायपुर । मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। बलरामपुर जिले के ग्राम भेण्डरी निवासी गायत्री यादव को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जब राशन कार्ड के लिए लगभग 10 महीने से लंबित उनका आवेदन हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद शीघ्र ही निराकृत कर दिया गया।

गायत्री यादव ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बनने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न और कई शासकीय योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय तक आवेदन लंबित रहने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और प्रक्रिया पूरी की तथा उनका राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अब वे नियमित रूप से सस्ती दरों पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगी।

राशन कार्ड मिलने पर गायत्री यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा था, लेकिन अब उनकी परेशानी दूर हो गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाना है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से राशन कार्ड, पेंशन, बिजली, पानी, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

READ ALSO  गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर, नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins