छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 20 लाख के 100 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए…

By lokesh sharma|01 Sep 2025, 4:03 PM
f X W

रायपुर । रायपुर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम और चोरी हुए मोबाइल फोनों की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में 100 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। सभी फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

इस विशेष अभियान का नेतृत्व पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर किया गया। इसके तहत थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने आवेदकों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की गहन जांच की और तकनीकी विश्लेषण व साइबर ट्रैकिंग के जरिए मोबाइल फोनों का पता लगाया।

अन्य राज्यों से भी बरामद
बरामद मोबाइल फोन केवल छत्तीसगढ़ से ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से भी खोजे गए। कई मामलों में जब मोबाइल धारकों को बताया गया कि उनके पास उपयोग में आ रहा फोन गुमशुदा है, तो उन्होंने स्वेच्छा से उसे रायपुर साइबर सेल को भेज दिया। वहीं कई बार पुलिस टीम को मौके पर जाकर जब्ती करनी पड़ी।

2025 में अब तक 650 फोन बरामद
रायपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 650 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये है। इन सभी को असली मालिकों को लौटा दिया गया है। यह उपलब्धि पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।

पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत www.ceir.gov.in पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। साथ ही मोबाइल को पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखने की सलाह दी गई है।

READ ALSO  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सौर ऊर्जा और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के विकास के विजन से जुड़ रही जमीनी पहल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ अंचलों में सुविधाओं का हो रहा विस्तार

पुलिस ने यह भी कहा कि यदि किसी को लावारिस या संदिग्ध स्थिति में कोई मोबाइल मिले, तो उसे तुरंत साइबर सेल, सिविल लाइन रायपुर में जमा कराएं। ऐसा करने वाले नागरिकों को रायपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins