छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्राम पार्रीखुर्द में फसल चक्र परिवर्तन एवं जल स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न

By kadwaghut|13 Nov 2025, 9:02 PM
f X W

– फसल विविधीकरण के लिए किसानों को किया गया प्रोत्साहित
– किसानों को लाखड़ी एवं सरसों बीज का किया गया वितरण

Advertisement
Advertisement


राजनांदगांव । राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पार्रीखुर्द में फसल चक्र परिवर्तन एवं जल स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें किसानों को फसल चक्र एवं धान की बदले कम पानी में उगने वाली फसलों मक्का, सरसों सहित अन्य फसलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। पॉपकॉर्न कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा मक्का (पॉपकॉर्न ) के लाभ एवं कंपनी द्वारा दी जानी सुविधाएं के सन्दर्भ में भी बताया गया।

राजनांदगांव : ग्राम पार्रीखुर्द में फसल चक्र परिवर्तन एवं जल स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न

कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र परिवर्तन अपनाने वाले किसानों को लाखड़ी एवं सरसों बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच, पंच, जनपद पंचायत सीईओ मनीष साहू, एडीईओ जनपद पंचायत बलबीर सिंह, एआरईओ कृषि यूजवेन्द्र कटरे, सब इंजीनियर जन संसाधन आरएस नेताम, तकनीकी सहायक सुरभि शुक्ला, सचिव पटवारी, कृषि व जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु सीएनजी मॉक ड्रिल संपन्न

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पहले चरण के लिए 20 लाख रुपए जारी, जलकुंभी हटाकर सरोवर को मिलेगा नया स्वरूप

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins