छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : राज्योत्सव में पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया…

राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की अभिनव पहल ‘हमर स्वस्थ लइका’ कार्यक्रम को राज्योत्सव 2025 में पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा प्रदान किया गया। एबिस ग्रुप से डॉ. पोलोमी, यूनिसेफ से डॉ. अपर्णा देशपांडे और डॉ. महेंद्र प्रजापति, तथा एम्स रायपुर से जॉन वरुण और विष्णु पांडे को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला एवं ब्लॉक पोषण समन्वयक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के नेतृत्व में इस पहल ने बाल पोषण व मातृ स्वास्थ्य सुधार में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह सम्मान जिले को कुपोषण-मुक्त बनाने के सामूहिक प्रयासों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button