मध्य प्रदेशराज्‍य

खंडवा में आवारा कुत्तों का आतंक, खेल रहे मासूम पर टूट पड़ा 6 कुत्तों का झुंड

By Admin|17 May 2026, 1:46 PM
f X W

खंडवा

 जिले के छैगांव माखन ब्लाक अंतर्गत ग्राम सुरगांव जोशी में आवारा श्वानों के हमले से छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे खंडवा से इंदौर रेफर करना पड़ा, जहां उसकी प्लास्टिक सर्जरी तक करनी पड़ी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

जानकारी के अनुसार अवि पुत्र अनिल पटेल, निवासी ग्राम चिचगोहन भेरू खेड़ा, अपनी बुआ के घर सुरगांव जोशी आया हुआ था। 14 मई को दोपहर करीब एक बजे वह घर के बाहर शौच के लिए गया था। इसी दौरान वहां घूम रहे 6 से 7 आवारा श्वानों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे को करीब 50 मीटर दूर खेत तक घसीटकर ले गए और बुरी तरह नोच डाला।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सम्राट चौधरी के निर्देश, डायल-112 का रिस्पांस टाइम घटेगा और सोशल मीडिया पर बढ़ेगी निगरानी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins