DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़

CG : गाँव की मिट्टी से नेशनल मंच तक दिनेश कुरसम ने लिखा सफलता का नया अध्याय

बीजापुर के दिनेश कुरसम होंगे नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल, छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे मध्यप्रदेश के मांडरवारा में

बीजापुर , बीजापुर जिले के छोटे से ग्राम मुंजाकांकेर विकासखंड उसुर के प्रतिभावान खिलाड़ी दिनेश कुरसम 69वीं एसजीएफआई SGFI राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 13 नवम्बर से 17 नवम्बर 2025 तक मांडरवारा, मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी।
दिनेश वर्तमान में एसएजीईएस हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर में अध्ययनरत हैं तथा बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी में रहकर पिछले चार वर्षों से वॉलीबॉल का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें एनआईएस वॉलीबॉल कोच भवानीचरण सामल से प्रशिक्षण मिल रहा है।
दिनेश इससे पहले भी लगातार दो बार राष्ट्रीय वॉलीबॉल चौंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। कोच भवानीचरण सामल ने बताया कि दिनेश एक बेहद अनुशासित मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। यदि इसी तरह अभ्यास जारी रखेगा तो निश्चित रूप से उच्च स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा।
दिनेश की इस उपलब्धि पर कलेक्टर संबित मिश्रा, ग्रामवासियों, एसएजीईएस विद्यालय के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी उप जिलाधिकारी डिप्टी कलेक्टर एनपी गवेल तथा सहायक खेल अधिकारी, शिक्षा विभाग ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
बीजापुर के इस छोटे से गांव मुंजाकांकेर का यह युवा आज पूरे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने मध्यप्रदेश जा रहा है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Back to top button