छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : पति-पत्नी की लाश अलग-अलग कमरे में फंदे पर मिली …

By lokesh sharma|15 Jun 2026, 3:38 PM
f X W

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित बिरेतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपति के शव उनके ही घर में फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान नंदकुमार साहू और उनकी पत्नी सुशीला बाई के रूप में हुई है। दोनों एक संपन्न परिवार से थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।

Advertisement
Advertisement

मामले को और भी रहस्यमय इसलिए माना जा रहा है क्योंकि दंपति के शव घर के दो अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले हैं। एक ही घर में अलग-अलग स्थानों पर दोनों के शव मिलने से घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins