छत्तीसगढ़

CG : चोर बाप-बेटे पर पुलिस ने रखा इनाम …

By kadwaghut|07 Jun 2026, 12:49 PM
f X W

भिलाईनगर। बीएसपी में स्क्रैप चोरी प्रकरण 14 दिन बाद भी फरार आरोपी संजय सिंह गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब दुर्ग पुलिस ने संजय और उसके बेटे अभय सिंह पर 10-10 हजार इनाम रुपये के इनाम की घोषणा की है। प्रकरण में संलिप्त 08 आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 26 मई को मुखबिर से सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच. आई. ए. हथखोज में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाइवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया। मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री के बड़े पैमाने पर भंडारण के साथ-साथ स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी पाई गई।

Advertisement
Advertisement

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था । इस के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग जब्त की थी। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की थी। प्रकरण में संलिप्त 8 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह एवं अभय सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीआईजी और एसएसपी विजय अग्रवाल ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़े आजीविका के अवसर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins