छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव, राज्योत्सव 2025

By kadwaghut|04 Nov 2025, 9:26 PM
f X W
  • दूरदराज से आए ग्रामवासियों ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी की सराहना की
  • जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में उमड़ी भीड़
  • जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को नागरिकों का मिला अच्छा प्रतिसाद
  • शासन की लोकहितकारी योजनाओं की देने के साथ छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम का नि:शुल्क वितरण किया गया
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव, राज्योत्सव 2025

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया।

जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम का नि:शुल्क वितरण किया गया। दूरदराज से आए ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी की सराहना की। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी और फोटो प्रदर्शनी को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला।

राज्योत्सव में पहुंचे चिखली राजनांदगांव निवासी मनोज शुक्ला एवं उनके सार्थियों ने जनसंपर्क की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के विकास कार्यों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। ग्राम टेड़ेसरा निवासी हेमलाल साहू ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी और पत्रिका के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। उन्होंने प्रदर्शनी देखकर और पत्रिका प्राप्त कर खुशी व्यक्त की।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस; 3 की मौत ...

डोंगरगांव निवासी प्रेम गोस्वामी ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। राज्योत्सव देखने पहुंचे ग्राम खुटेरी निवासी खिलेन्द्र कुमार ने जनसंपर्क की फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शासन की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों से युक्त नि:शुल्क वितरित की जा रही पत्रिका एवं ब्रोसर की सराहना की। विद्यार्थियों ने कहा कि जनमन पत्रिका और विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम पत्रिका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं शासन द्वारा जनहितकारी निर्णयों को विस्तृत रूप से बताया गया है। फोटो प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग एवं अन्य नागरिक पहुंचे और सभी को नि:शुल्क जनमन पत्रिका एवं अन्य पुस्तकों व ब्रोसर का वितरण किया गया।

विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम छत्तीसगढ़ पत्रिका में मोदी की गारंटी से संवर रहा छत्तीसगढ़ एवं विष्णु देव साय सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया गया है। पत्रिका में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक कल्याण, महिला कल्याण, आदिवासी कल्याण, युवा कल्याण, प्रशासनिक रिफॉम्र्स, आदर्श सुविधा केन्द्र, देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय, जल जीवन मिशन, श्रमिक कल्याण, रेलवे का विकास, सड़कों का विकास, हवाई सेवाओं का विस्तार, संस्कृति एवं धर्मस्व, नवा रायपुर, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा एवं उच्च शिक्षा, सहकारिता, राज्य का प्रथम आदिवासी संग्रहालय, वन कल्याण, नई औद्योगिक नीति, निवेशकों का उत्साह, खनन और ऊर्जा क्षेत्र, पर्यटन उद्योग, बस्तर में विकास, नक्सल विरोधी अभियान, नियद नेल्ला नार, नई पुनर्वास नीति, औद्योगिक विकास एवं रोजगार का बढ़ावा, विकसित भारत 2047 विजन डॉक्यूमेंट सहित अन्य महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार सुशासन से समृद्धि की ओर ब्रोसर के माध्यम से सुशासन एवं अभिसरण विभाग, पंजीयन प्रणाली के 10 क्रांतिकारी नवाचार, नवाचार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज ...

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा महतारी वंदन योजना एवं नियद नेल्लानार योजना के तहत…

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button