छत्तीसगढ़

CG : सोनू सूद आज भिलाई में …

By kadwaghut|27 Jun 2026, 10:20 AM
f X W

भिलाई। अभिनेता, समाजसेवी एवं परोपकारी व्यक्तित्व सोनू सूद आज भिलाई आ रहे है। क्लब हेड दीक्षा नागदेवे ने बताया कि यह केवल एक आयोजन की तैयारी नहीं, बल्कि सोनू सूद चैरिटी क्लब (SSCC) की वार्षिक बैठक (Annual Meet) भी है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से क्लब के सदस्य और पदाधिकारी एकत्रित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनू सूद फाउंडेशन एवं सोनू सूद चैरिटी क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। क्लब स्थानीय स्तर पर ऐसे स्वयंसेवकों का नेटवर्क तैयार करता है जो ज़रूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य सहायता, शिक्षा, रोजगार मार्गदर्शन, आपदा राहत, भोजन वितरण, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कल्याण तथा मानवीय सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक शहर में स्थानीय स्वयंसेवकों के माध्यम से लोगों तक तेज़ी से सहायता पहुँचाने की अवधारणा पर यह क्लब कार्य करता है।

Advertisement
Advertisement

दीक्षा नागदेवे ने बताया कि इस वार्षिक बैठक में पिछले एक वर्ष के सेवा कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श तथा देशभर में सोनू सूद चैरिटी क्लब के विस्तार की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही विभिन्न राज्यों से आए क्लब प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे ताकि सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी, संगठित एवं जन-जन तक पहुँचाया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों की पुष्टि करते हुए सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सोनू सूद के मार्गदर्शन में यह अभियान आने वाले समय में और अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

READ ALSO  राजनांदगांव : नथेला डैम में भिलाई का 16 वर्षीय किशोर डूबा…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins