छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CG Assembly Monsoon Session: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 12:31 PM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।भौगोलिक संदर्भ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. 17 जुलाई तक चलने वाले सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी. इस दौरान 8 विधेयक पेश किए जाएंगे. सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पद्म विभूषण तीजन बाई छत्तीसगढ़ पंडवानी गायिका को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू होगी.

सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में सीएम विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. इसके अलावा मुख्ममंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक लेखा प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2024-25 और अधिसूचित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग विनियम 2026 पटल पर रखेंगे.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन वीबी जी राम जी योजना छत्तीसगढ़ को पटल पर रखेंगे. वहीं वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क का वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 पटल पर रखेंगे. इसके साथ फरवरी-मार्च 2026 सत्र के प्रश्नों के अपूर्ण उत्तर के पूर्ण उत्तरों का संकनल पटल पर रखा जाएगा. इसके साथ पहले दिन वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश में पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण संवर्धन में लापरवाही किए जाने पर संस्कृति मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे. वहीं कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप जांजगीर जिला अस्पताल में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में अनियमितता का मामला उठाएंगे.

READ ALSO  CG : अंतरजातीय विवाह करने वाले नवदंपतियों को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button