छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : रेलवे अधिकारी और उसका साला एनीकट में डूबा…

By lokesh sharma|02 Nov 2025, 1:17 PM
f X W

बिलासपुर. बिल्हा के चूराघाट एनीकट में पिकनिक मनाने गए रेलवे अधिकारी नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए. साथ में नहा रहा उनका साला भी लापता हो गया है. दोनों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, बिल्हा रेलवे कॉलोनी निवासी संतोष राम रेलवे विभाग में एसएससी के पद पर पदस्थ हैं. वे अपनी पत्नी, बच्चे और साले अनुज कुमार, उनकी पत्नी-बच्चों के साथ पिकनिक मनाने उड़नताल चूराघाट एनीकट गए थे |

Advertisement
Advertisement

इस दौरान जीजा और साला एनीकट में उतरकर नहा रहे थे, तभी तेज बहाव की चपेट में आने से संतोष राम डूबने लगे. बचाव के लिए आवाज लगाने पर साला अनुज कुमार बचाने के लिए गया, तो वह भी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया. उन्हें बहते देख परिवार में कोहराम मच गया. रोते बिलखते महिलाओं और बच्चों ने गांव के लोगों को सूचना दी. ग्रामीणों की सूचना पर बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय मछुवारों की सहायता से दोनों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है |

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रदेशवासियों को बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन की मिलेगी सुविधा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins