छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई — तीन स्थानों पर एक साथ छापा

By kadwaghut|29 Oct 2025, 8:44 AM
f X W

DMF घोटाले में ACB/EOW की बड़ी कार्रवाई — प्रदेशभर में 12 ठिकानों पर एक साथ छापा, राजनांदगांव में चार स्थानों पर मचा हड़कंप

राजनांदगांव। बुधवार सुबह ACB/EOW की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन स्थानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि रायपुर से लगभग 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने भारत माता चौक स्थित अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित भंसाली के यहां कार्रवाई की है।

सूत्रों के अनुसार ACB/EOW की यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। टीम के पहुंचते ही शहर में हलचल मच गई और सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर ईडी की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी हुई है।

फिलहाल ACB/EOW की टीम तीनों स्थानों पर जांच कर रही है और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संशोधित

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पंजीयन विभाग के प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी वैश्विक पहचान, IIM रायपुर में कार्यशाला पूरी

Related Articles

Back to top button