छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अगले 5 दिनों तक मौसम बदला रहेगा …

By lokesh sharma|03 Apr 2026, 10:11 AM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

Advertisement
Advertisement

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। पेंड्रारोड में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : तीन मामलों में गंभीर गड़बड़ी का आरोप, नगरीय प्रशासन ने CMO को किया निलंबित ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins