राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…
राजनांदगांव | डोंगरगांव रोड सहित शहर के कई आउटर सड़कों के किनारे खुले में कचरा फेंका जा रहा है। जमा कचरे से गंदगी फैलने के साथ दुर्गंध और प्रदूषण बढ़ रहा है।
राहगीरों और आसपास के रहवासियों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित निगरानी और कड़ी कार्रवाई नहीं होने से समस्या बढ़ रही है। कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने और सफाई व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।
