छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

महिलाओं के अधिकारों को लेकर गरमाई सियासत: बिलासपुर में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

By Admin|22 Apr 2026, 7:16 PM
f X W

बिलासपुर
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा जिला मुख्यालय में जीडीसी कॉलेज के सामने अम्बेडकर चौक बिलासपुर में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।    इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी सहित पूरे विपक्ष का पुतला दहन किया और महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।

Advertisement
Advertisement

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो मातृशक्ति के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आने वाली थी उसे कांग्रेस पार्टी समेत पूरी विपक्षी दल ने इस अधिनियम का विरोध करके उनके जीवन में आने वाली खुशहाली को छीन लिया है। महिलाओं को मिलने वाले अधिकार से उन्हें कांग्रेस पार्टी ने वंचित किया है। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी पार्टी है जो महिलाओं को अपमानित करती है। महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल के पारित नहीं होने से महिलाओं के सशक्तिकरण को नुकसान पहुंचेगा और वर्तमान समय में राजनीति और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इस मौके पर बिलासपुर नगर निगम महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला मंत्री रितेश अग्रवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता, प्रदेश मंत्री सन्नी केसरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोशन सिंह आलिंद तिवारी, नगर निगम पार्षद नितिन पटेल, सोशल मीडिया जिला संयोजक देवेश खत्री, भाजयुमो महामंत्री केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, उपाध्यक्ष नीलेश सिंह, महर्षि बाजपेयी, अजय यादव, अंकित पाल, कोमल साहू, मोनू रजक, पंकज जायसवाल लक्ष्मी वैष्णव, शिवानी स्वर्णकार, गुलशन खांडेकर, साहिल कश्यप, अमर राजपूत, योगेश देवांगन, तनुज वोहरा, विवेक शर्मा, संदीप श्रीवास, किशन यादव, पृथ्वी श्रीवास, शुभम यादव, मीनाक्षी यादव, विवेक ताम्रकार, अनिल सूर्या, कैलाश वस्त्रकार, अरुण लास्कर, कृष्णा जोशी, आदर्श तिवारी, हिमांशु गुप्ता, बिट्टू रामानी, उमेश यादव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

READ ALSO  Rajnandgaon : स्कूल में छात्रों ने पूजा कर मनाया पोला उत्सव ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins