छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, संदिग्ध हिरासत में

By lokesh sharma|30 Jul 2026, 8:43 AM
f X W

डोंगरगढ़। शहर में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के बीच एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना डोंगरगढ़ शहर के कश्मीरी पारा इलाके की बताई जा रही है। यहां देर रात कुछ लोग एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कथित रूप से दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कश्मीरी पारा निवासी धन्नू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवक पर चाकू से हमला किया और फिर घायल अवस्था में उसे घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने नशे की हालत में मारपीट और चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

READ ALSO  राजनांदगांव : गांवों में स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने पर दिया जोर…

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins