छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पुलिस का सराहनीय कार्य, बचाई एक युवक की जान

By kadwaghut|09 Oct 2025, 11:39 PM
f X W

Advertisement
Advertisement


राजनंदगांव। लगभग एक घंटा पहले गौरी नगर स्टेशन परा के आसपास की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली थाने में आकर सूचना दी कि उनका पति उन्हें कहा रहा है कि मैं आत्महत्या कर लूंगा, मैं अपनी जान दे दूंगा ।

इस पर तत्परता दिखाते हुए तत्काल कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम एवं उनकी टीम द्वारा उक्त महिला के कहे अनुसार उनके पति को ढूंढने निकले जो गौरी नगर के पास बन रहे अंडरब्रिज से कूदकर जान देने की कोशिश की। जहां अंडरब्रिज में लगभग 10 से 12 फीट पानी भरा हुआ बताया जा रहा है। वही पर युवक द्वारा खुदकर जान देने की कोशिश की गई। जिसे थाना कोतवाली के स्टाफ राम खिलावन द्वारा अंडरब्रिज में भरे पानी में उतरकर उक्त युवक को बाहर निकाला एवं तत्काल प्रारंभिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार किया गया । उसके बाद उक्त युवक को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि उक्त युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव: तालाब के पास पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins