छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महापौर ने किया बस स्टैंड का औचक निरीक्षण, कबाड़ बसों को हटाने कहा…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 10:18 AM
f X W

राजनांदगांव| महापौर मधुसूदन यादव ने मंगलवार सुबह वार्ड-15 स्थित बस स्टैंड और गौरव स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस चालकों, परिचालकों और दुकानदारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को साफ-सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी कबाड़ (कंडम) बसों को हटाने की मांग उठी। इस पर महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को परिवहन विभाग को पत्र लिखकर ऐसी बसों को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही खुले हिस्सों की घेराबंदी सुनिश्चित करने को कहा।

महापौर ने तकनीकी अधिकारियों को बस स्टैंड में आवश्यक मरम्मत कराने और नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, इसलिए यहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने गौरव स्थल का भी जायजा लिया।

उन्होंने टूटे मार्बल बदलने, रेलिंग की मरम्मत, मार्बल पॉलिश, शहीदों के नाम एवं परिचय का पुनः रंग-रोगन, फ्लोर पेंटिंग तथा प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जयस्तंभ चौक पर लगे तिरंगा ध्वज को गौरव स्थल में स्थानांतरित कर स्थापित करने का भी सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष टोपेंद्र सिंह पारस वर्मा, वार्ड पार्षद प्रमोद झंझाड़े तथा नगर निगम के तकनीकी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : लोकतंत्र की मजबूती पर दिया जोर...

Related Articles

2

Back to top button