छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG: तालाब में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया चक्का जाम

By kadwaghut|04 Oct 2025, 4:28 PM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 3 अक्टूबर शुक्रवार रात 10:00 बजे सोनडोंगरी इलाके में तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक तालाब में नहाने उतरा था, लेकिन गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया गया। प्रशासन की इस लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने रिंग रोड नंबर 2 हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मामले में लोगों का कहना है कि, समय रहते रेस्क्यू टीम पहुंचती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। देर से शुरू हुई कार्रवाई के कारण इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मौके पर कबीर नगर थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को समझाइश देने की कोशिश की गई। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन कर युवक को शव को बाहर निकाला गया। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जिसके बाद प्रशासन ने हालात को सामान्य करने की कोशिश। लेकिन सैकड़ों स्थानीय लोगों ने रिंग रोड नंबर 2 हाईवे पर चक्कजाम कर दिया जिससे लंबी दूरी तक सड़क की दोनों ओर जाम हो गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनीतिक प्रकरणों की वापसी को लेकर अहम बैठक, विजय शर्मा के साथ अरुण साव-लक्ष्मी राजवाड़े-राम विचार नेताम मौजूद

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins