तीनों मृतक सगे भाई बहन गहिराभेडी के निवासी , एक मृतक भोलापुर का रहने वाला है
घटना मंगलवार साम को ।
छुरिया :- छुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिकारीमाहका – भोलापुर मार्ग में मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे नहर के पास स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CGO8 AS- 7530 एवं मोटर साइकिल में भीषण दुर्घटना में चार लोगो की मौत हो गई । घटना स्थल पर ही दो की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवती व एक बुजुर्ग की राजनांदगांव मे मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार साम लगभग शाम 6:30 बजे भोलापुर से स्कॉर्पियो वाहन में एक मरीज को लेकर ईलाज के छुरिया ले जा रहा था जिसमें कमल दास बंजारे पिता अगनराम बंजारे उम्र 66 के साथ परिवार के पांच लोग और सवार थे । वही शिकारीमाहका की ओर से मोटर साइकिल में सवार तीन लोग जो भोलापुर मार्ग से गहिराभेडी अपने घर आ रहा था , तभी शिकारीमाहका -भोलापुर मार्ग मे नहर के पास स्कॉर्पियो और मोटर साइकिल में भिडंत हो गए जिसमें मोटर साइकिल सवार एक युवक और एक युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया डायल 112 के माध्यम से ले जाया गया,। प्राथमिक उपचार के बाद घायल गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया वह राजनांदगांव मे दम तोड दिया ।

बताया जाता हैं कि स्कार्पियो को भोजेश चतुर्वेदी चला रहा था जिसमें एक मरीज व उसके परिवार के पांच लोग और सवार थे ,जिसमें से चार पांच लोगों को मामूली चोट लगने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया ।वही गंभीर मरीज कमल दास बंजारे पिता अगनराम बंजारे उम्र 66 वर्ष भोलापुर को राजनंदगांव रिफर किया गया। जिसने राजनांदगांव मे दम तोड दिया।
घटना में मृतक का नाम इस प्रकार है :- (1) शिवनंदन साहू साहू पिता जीधन राम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गहिराभेडी (2) भुपेशवरी साहू पिता जीधनराम साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गहिराभेडी (3) डिगेशवरी साहू पिता जिधन राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गहिराभेडी ।
(4) कमलदास बंजारे पिता अगनराम बंजारे 66 वर्ष निवासी ग्राम भोलापुर की मौत हो गई।
तीनो मृतक एक ही परिवार की तीनों सगी भाई बहन थे जिसमें परिवार का इकलौता चिराग युवक शिवनंदन साहू व दो बहन की मृत्यु होने से परिवार में दुखों का पहाड़ टुट पडा ,घर परिवार में मातम छा गया । मृतक महिला डिकेशवरी साहू की इसी साल सादी हुईं थी जो दाऊटोला (अंबागढ चौकी ) ससुराल गई थी बताया जाता है कि वह तीन चार माह का गर्भवती थी। जिसको लगभग आठ दिन पहले दिजा लेवा कर लाई थी । मृतक के एक भाई और चार बहन थी जिसमें से अब दो बहन ही बची है । साहू परिवार का एक झटके में ही तीन लोगों की मौत से पुरा परिवार सदमे मे है।
दो मृतक का गहिराभेडी, एक मृतक का भोलापुर मे एवं एक मृतक का दाऊटोला मे अंतिम संस्कार किया गया ।
दुर्घटना मे मृतकों के पोस्टमार्टम के पश्चात आज बुधवार को शिवनंदन साहू एवं भूपेश्वरी साहू का एक साथ ग्राम गहिराभेडी में अंतिम संस्कार किया गया वहीं कमल दास बंजारे का अंतिम संस्कार ग्राम भोलापुर में किया गया। डिकेश्वरी साहू का अंतिम संस्कार उनके ससुराल दाऊटोला में किया गया । ग्राम गहिराभेडी में दोनों भाई बहनों के अर्थी एक साथ निकली और पोस्टमार्टम के बाद मृतक की लाश गांव पहुंचने पर पूरे गांव में मातम छा गया और पूरे गांव के लोग गमगीन हो जाए उनके अंतिम दर्शन के लिए सौकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गया ।
डिगेशवरी साहू , शिवनंदन साहू और भुपेशवरी साहू के शव को गहिराभेडी लाया गया जिसमें डिकेश्वरी साहू के शव को अंतिम दर्शन के पश्चात उनके ससुराल दाऊटोला ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉक्टर निरेंद्र साहू ,खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नीचंदू साहू ,जिला साहू संघ अध्यक्ष नोबेल साहू, जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री रविंद्र वैष्णव, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता चुंम्मन साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुर्मदा अध्यक्ष प्रताप घावडे, तहसीलसाहू संघ छुरिया के अध्यक्ष चुरामन साहू, तहसील साहू संघ छुरिया संगठन सचिव शिशुपाल साहू,मनोज सिन्हा ,राजू सिन्हा ,कुमारसाय साहू ,दिलीप साहू ,बडी संख्या मे लोग उपस्थित थे ।
