छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : दो दिन और होगी बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम अपडेट …

By kadwaghut|25 Aug 2026, 11:02 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार को जमकर वर्षा हुई. राजधानी रायपुर दिनभर बारिश ने लोगों को भिगाया. यहां 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. बस्तर संभाग के कई इलाकों में बादल बरसे, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा के इलाकों में भारी बारिश हुई. मौसमी सब-डिवीजन में अब तक बारिश सामान्य के आसपास है और इसमें 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने के आसार हैं.

रायपुर शहर में दिनभर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छोटेडोंगर में 18, अंतागढ़ 16, बास्तानार 16, चलगली 13, माकड़ी 13, बड़े बचेली 13, दौरा कोचली 13, नारायणपुर 13 में दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश रुक-रुककर होती रहेगी. मौसम कभी साफ व मेघमय रहने की संभावना है. पूरे प्रदेश में सोमवार को मॉनसून सक्रिय रहा. बस्तर डिवीज़न में अनेक स्थानों पर और रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान अम्बिकापुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह धूप निकली हुई है. मौसम विभाग ने बादल छाने और बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है. वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक बने कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के बीच द्रोणिका बनी हुई है. यह उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैली है.

READ ALSO  खरीदी मूल्य; बोनस से भी बढ़ेगी कमाई किसानों को साय सरकार की बड़ी सौगात, गन्ने का खरीदी मूल्य बढ़कर 425 रुपये हुआ; कृषि मंत्री ने बांटी बोनस राशि
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button