छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 3:33 PM
f X W

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Advertisement

संयुक्त टीम द्वारा खम्हारडीह थाना क्षेत्र चण्डी नगर स्थित गदवयाही मंदिर के सामने कार्यवाही करते हुए आरोपी 01. सुनील बघेल पिता दीनबंधु बघेल उम्र 26 साल निवासी चण्डी नगर गदयाही मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर। 02. सचिन महानंद पिता गजेन्द्र महानंद उम्र 21 साल निवासी चण्डी नगर गदयाही मंदिर के पास थाना खम्हारडीह रायपुर के कब्जे से 459 नग नाईट्रोसन-10 टेबलेट एवं बिक्री नगदी रकम 200 रूपये जुमला कीमती लगभग 1,83,800/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 21(बी), 22 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्हें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट उड़ीसा से रायपुर की ओर बस चलाने वाले संबलपुर निवासी संजय नाग द्वारा कमिशन लेकर उपलब्ध कराया जाना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी संजय नाग के संबंध में पतासाजी करते हुए आरोपी कों संलबलपुर उड़ीसा से पकड़ा, कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सप्लाय करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी संजय नाग को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना खम्हारडीह में कार्यवाही किया गया है।

READ ALSO  CG : सागौन तस्करी का पुष्पा स्टाइल! वन विभाग-पुलिस ने प्लान कर दिया फेल ...

गिरफ्तार आरोपी

संजय नाग पिता गंगाधर नाग उम्र 46 साल निवासी क्षेतराजपुर तालभाठापारा जिला संबलपुर उड़ीसा।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins