छत्तीसगढ़

CG : जिले में 41 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया…

By lokesh sharma|26 Nov 2025, 4:04 PM
f X W

बीजापुर। जिले में नक्सली संगठन को एक के बाद एक बड़ा झटका लगा है। लाल आतंक से नक्सलियों का मोह धीरे-धीरे भंग हो रहा है और अब जिले में 41 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दक्षिण बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी उपलब्धि मिली है। कुल 41 माओवादी कैडरों ने आज आत्मसमर्पण किया, जिन पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पित कैडरों में 12 महिला और 29 पुरुष शामिल हैं, जिनमें पीएलजीए बटालियन-01 व अन्य कंपनियों के सदस्य, एसीएम, प्लाटून व मिलिशिया कमांडर, आरपीसी जनताना सरकार के पदाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण रैंक शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने 12 महिला और 29 पुरुष नक्सली शामिल है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर 1 करोड़ 19 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत नए जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलेगी। साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी भी सूची में रहे, जो लंबे समय से विभिन्न घटनाओं में सक्रिय थे। सभी कैडरों ने भारतीय संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था व्यक्त करते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, केरिपु सेक्टर व बस्तर रेंज पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान का परिणाम है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सक्ती में बड़े आयोजन की तैयारियों पर नजर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins