छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : गोदावरी स्टील प्लांट हादसे में मृतकों को न्याय दिलाने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन…

By lokesh sharma|27 Sep 2025, 3:31 PM
f X W

रायपुर । औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी स्टील प्लांट हादसे में 6 मजदूरों की मौत और कई मजदूरों के घायल होने की घटना को लेकर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही मृत मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई।

मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आनंद पांचाल, प्रदेश सचिव शब्बीर खान, राजेश त्रिवेदी, शरद गुप्ता, मनोज यादव, करन राज, कमल भाई, राजेश कटारे, मोहम्मद आलम, काका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : कार्यों की मॉनिटरिंग कमजोर, सुरक्षा को लेकर प्रयास भी नहीं, हादसे में युवक घायल...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button