गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने प्लेसमेंट कैम्प में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा…

By lokesh sharma|27 Sep 2025, 10:46 AM
f X W

गरियाबंद । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद के तत्वाधान में 26 सितम्बर को प्रातः 11.00 से शाम 3.00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर गरियाबंद में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

जिसमें तीन निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से प्राप्त 686 रिक्तियों के विरूद्ध प्लेसमेंट कैम्प में 210 आवेदक साक्षात्कार में शामिल हुए, जिसमें से कुल 22 तकनीकी, गैरतकनीकी श्रेणी के पदों पर तत्काल ही निजी प्रतिष्ठानों द्वारा चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट कैंप में अन्य दो नियोजकों के द्वारा शेष पदों पर कौशल परीक्षा, साक्षात्कार उपरांत अंतिम चयन की कार्यवाही 15 दिवस में की जायेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ‘बिहान’ योजना ने बदली दिनेश्वरी की जिंदगी, मशरूम समेत कई कामों से बनीं लखपति दीदी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins