छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : 16 बाल श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू, संदिग्ध ठेकेदार गिरफ्तार …

By kadwaghut|06 Aug 2026, 11:47 AM
f X W

दुर्ग। रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से एक बस में 16 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम के लिए ले जाए जाने की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग और विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) ने संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें दुर्ग के पास सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। कार्रवाई के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने एक कथित नियोक्ता को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।इतिहास छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली थी कि रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से एक बस में 16 नाबालिग बच्चों को कहीं ले जाया जा रहा है। सूचना में यह आशंका भी जताई गई थी कि बच्चों को बाल श्रम के लिए राज्य से बाहर ले जाया जा सकता है। सूचना मिलते ही आयोग ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन और स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (एसजेपीयू) को सक्रिय किया। अधिकारियों को आशंका थी कि बस राजनांदगांव मार्ग से राज्य की सीमा पार कर सकती है। इसे देखते हुए दुर्ग की एसजेपीयू टीम को अलर्ट किया गया।

Advertisement
Advertisement

दुर्ग के निकट पहुंचते ही पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारियों ने बस को रोककर अपने कब्जे में लिया तथा सभी 16 बच्चों को सुरक्षित उतार लिया। डॉ. वर्णिका शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के महज डेढ़ घंटे के भीतर सभी बच्चों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। फिलहाल चाइल्ड हेल्पलाइन दुर्ग और एसजेपीयू की टीम ने सभी बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित संरक्षण में रखा है। वहीं, हिरासत में लिए गए कथित नियोक्ता से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नक्सल के साए से शिक्षा की रोशनी तक, छत्तीसगढ़ के गांवों में फिर गूंजने लगी स्कूल की घंटी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins