छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : डेयरी से एनालॉग पनीर जब्त, लाईसेंस सस्पेंड की कार्रवाई …

By kadwaghut|07 Aug 2026, 10:57 AM
f X W

रायगढ़। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत कई डेयरियों में निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार एवं जिला रायगढ़ की अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी के नेतृत्व में सतगुरु डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वहां से 07 किलोग्राम प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया तथा शेष पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर डेयरी का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सुधार सूचना नोटिस जारी की गई।

Advertisement
Advertisement

जांच दल ने इसके बाद कस्तूरी डेयरी, सुरभि डेयरी, मुन्ना डेयरी सहित कोड़ातराई एवं पटेलपाली स्थित सतीश एवं मनोज मशरूम डेयरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सतीश पटेल के प्रतिष्ठान से 08 किलोग्राम एक्सपायरी खोवा बरामद हुआ, जिसे ओडिशा से लाया गया था। अधिकारियों ने उक्त खोवे को मौके पर ही नष्ट कराते हुए संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलेभर में इस प्रकार की विशेष जांच एवं कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत से समस्या का हुआ समाधान ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins