छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

गोलछा बुक डिपो के संचालक अमरचंद गोलछा का निधन, अंतिम यात्रा 14 अगस्त को

By kadwaghut|13 Aug 2026, 9:50 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध गोलछा बुक डिपो के संचालक श्री अमरचंद गोलछा का गुरुवार, 13 अगस्त 2026 की रात्रि निधन हो गया।

Advertisement
Advertisement

उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है।श्री अमरचंद गोलछा, स्व. श्री मंगलचंद गोलछा के पुत्र थे।

वे लंबे समय से सदर बाजार में मे. गोलछा बुक डिपो का संचालन कर रहे थे और शहर के व्यापारिक क्षेत्र में परिचित नाम थे।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार, 14 अगस्त को दोपहर 4 बजे सदर बाजार स्थित निवास से निकलेगी और मठपारा मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वे नरेशचंद, हरकचंद एवं अनिल गोलछा के भाई तथा मनीष और महेश गोलछा के पिता थे।उनके निधन पर परिजनों, रिश्तेदारों, व्यापारिक साथियों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।शोकाकुल — मे. नेमीचंद मंगलचंद गोलछा एवं समस्त गोलछा परिवार, सदर बाजार, राजनांदगांव।ॐ शांति।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हर संभव मदद का दिया भरोसा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins