छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : पुलिस की एक और कार्यवाही, महुआ शराब बेचते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार …

By lokesh sharma|08 Apr 2026, 4:24 PM
f X W

धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंगरेल डेम पुल के पास दो व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रूद्री पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर दो स्कूटी सवार व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिनके कब्जे से स्कूटी क्रमांक CG-05-AJ-1576 में अवैध रूप से रखी देशी महुआ शराब बरामद हुई। गवाहों के समक्ष कार्यवाही के दौरान आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपीगण के खिलाफ रुद्री थाने में अपराध क्रमांक 15/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Advertisement
Advertisement

आरोपियों के नाम कमल देव मरकाम, पिता रघुनाथ मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बोरिदखुर्द, थाना रूद्री, जिला धमतरी (छ.ग.) चुम्मन लाल नेताम, पिता स्व. तिहारु राम मरकाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोटरवाही, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) प्लास्टिक झिल्ली में 18 पैकेट देशी महुआ शराब (करीब 12 लीटर) कीमती लगभग 2400/- रूपये एवं एक स्कूटी क्रमांक CG-05-AJ-1576 कीमती लगभग 25,000/- रूपये सहित कुल जुमला 27,400/- रूपये जप्त किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, रायपुर में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins