छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : बस्तर ओलंपिक से बस्तर की दशा और दिशा दोनों बदली है, विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बनायेगी : उप मुख्यमंत्री साव…

By lokesh sharma|23 Sep 2025, 12:00 PM
f X W

दंतेवाड़ा । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आज मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर के प्रांगण मेंढ़क डोबरा मैदान में प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि समेत खेल एवं कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, खेल एवं कल्याण विभाग के संचालक तनुजा सलाम, डीआईजी कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, डीएफओ सागर जाधव द्वारा बस्तर ओलंपिक 2025 का पंजीयन का बटन क्लिक कर शुभारंभ किया गया।

बस्तर ओलंपिक 2025 हेतु पंजीयन के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज रिमझिम वर्षा की सुहानी फुहारों के बीच बस्तर ओलंपिक-2025 के पंजीयन की शुरुआत हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल शिक्षा एवं प्रगति की कामना की।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 62 हजार पंजीयन हुए थे, वहीं इस वर्ष का लक्ष्य 2 लाख से अधिक पंजीयन का रखा गया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बस्तर ओलंपिक की प्रशंसा की थी। इस आयोजन को पूरे देश में लोकप्रिय बनाना है, और इस बार किसी भी छात्र या व्यक्ति को इसमें भागीदारी से वंचित नहीं रहना चाहिए। उप मुख्यमंत्री साव ने आगे कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी दरों में कमी की घोषणा की गई है, जो आज से लागू हो रही है। इससे प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिलेगा।

READ ALSO  मोहला : दिघवाड़ी की 4 बाल वैज्ञानिकों ने लहराया परचम...

उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि बाढ़ से कई स्थानों पर क्षति हुई है। मुख्यमंत्री स्वयं दंतेवाड़ा आकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं और जिनका नुकसान हुआ है उन्हें राहत सामग्री एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। अपने उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की दशा और दिशा में व्यापक परिवर्तन हुआ है। आने वाले समय में बस्तर विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बनाएगा। यहाँ की प्रतिभाएं ओलंपिक खेलों में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगी और विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करेंगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री साव ने शहर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।

कार्यक्रम में वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया जा रहा है। बस्तर अनेक मामलों में समृद्ध है, चाहे वह खेल हो, संस्कृति हो या अन्य कोई क्षेत्र, बस्तर ने हमेशा अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि इस समय बस्तर दशहरा का पर्व भी चल रहा है, जो लगातार 70 दिनों तक चलता है। यह पर्व अपनी अनूठी परंपराओं और रीति-रिवाजों के कारण विशेष महत्व रखता है, जिन्हें हमारे पूर्वज आदि काल से निभाते आ रहे हैं। वन मंत्री कश्यप ने स्मरण दिलाया कि पिछले वर्ष भी बस्तर ओलंपिक का सफल आयोजन 6 विधाओं में किया गया था।

उन्होंने कहा कि बस्तर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इस आयोजन से इन प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बस्तर ओलंपिक में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करवाएं और भाग लें। बस्तर ओलंपिक केवल खेल नहीं है, बल्कि यह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच है। बस्तर के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक के माध्यम से सरकार स्थानीय लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ रही है।

READ ALSO  CG मौसम : चक्रवात अर्नब का असर अभी बाकी, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल ...

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज से पंजीयन प्रक्रिया के साथ की गई है। प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड स्तर से लेकर जिला और संभाग स्तर तक होगा। इस ओलंपिक में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी सहित कई खेल विधाओं को शामिल किया गया है।

साथ ही, नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों और आत्मसमर्पित युवाओं के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी। सचिव कुमार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा युवाओं को मुख्यधारा से अधिक से अधिक जोड़ना है। उन्होंने अधिक से अधिक गांवों के लोगों से पंजीयन करवाने सक्रिय सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर.के बर्मन, सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र छात्राएं मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button